मुख्य समाचार
टिफिन में छिपाकर रखे जेवर, फिर भी ले गए चोर।
ग्वालियर में अपनी बेटी-दामाद के साथ इटावा से ट्रेन में सफर कर रही 52 वर्षीय वृद्धा के चार लाख रुपए से अधिक कीमत के सोने-चांदी के जेवरात व नगदी जनरल कोच की ऊपरी सीट पर रखे बैग की चेन खोलकर टिफिन के अंदर से अज्ञात शातिर चोर ले उड़े। जेवरात चोरी होने का पता पीडि़ता को ग्वालियर स्थित घर पहुंचने पर उस समय लगा जब बैग की चेन खुली हुई थी साथ ही बैग के अंदर स्टील के टिफिन मेें रखे जेवरात गायब थे। पीडि़ता सीधे स्टेशन स्थित नैरोगेज जीआरपी थाने पहुंची। जहां पीडि़ता की शिकायत पर नैरोगेज पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात की कीमत चार लाख रुपए से अधिक होना बताई है। ग्वालियर के नैरोगेज जीआरपी थाना प्रभारी जेबीएस भदौरिया ने बताया कि ग्वालियर के गुडागुडी इलाके में रहने वाली शकुंतला पत्नी गोविन्द सिंह राजावत उम्र 52 साल बीते रोज अपनी बेटी पूनम व दामाद शिवप्रताप सिंह जादौन के साथ इटावा से ग्वालियर आने के लिए इटावा स्टेशन से इटावा-ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन के जनरल कोच में सवार हुई थी। सफर के दौरान शकुंतला ने अपना कत्थई रंग का बड़ा बैग कोच की ऊपरी सीट पर रख दिया और वे तीनों नीचे वाली सीट पर बैठ गए। टिफिन खाली देख उड़ गए होश पीडि़ता शकुंतला ने नैरोगेज जीआरपी को बताया कि वह ट्रेन के ग्वालियर पहुंचने पर प्लेटफार्म नंबर तीन पर उतरे और चार नंबर से ऑटो पकड़कर अपने गुडागुडी स्थित घर पहुंचे। घर पहुंचते ही बैग की चेन खुली देख उन्हें कुछ शंका हुई तो वैसे ही उन्होंने बैग खोला और बैग मे स्टील के टिफिन में रखे सोने के जेवरात गायब देख उनके होश फाब्ता हो गए। उन्हें समझते देर नहीं लगी कि उनके जेवरात ट्रेन में ही किसी चोर ने मौका पाकर चोरी कर लिए है। परिजनों के साथ नैरोगेज थाना पहुंंचकर इस मामले की जानकारी जीआरपी पुलिस को दी। पीडि़ता की शिकायत पर जीआरपी ने अज्ञात चोरेां के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। ये गए जेवरात चोरी चोरी का श्किाार बनी पीडि़ता शकुंतला ने बताया कि बैग के अंदर रखे स्टील के टिफिन में 8 सोने की चूडिय़ा, 2 सोने की जंजीर, 2 मंगलसूत्र, 4 अंगूठी, 1 जोड़ी कान के टॉप्स, एक जोड़ी ब्रजवाला, 1 जोड़ी चांदी की पायल सहित एक हजार रुपए नगदी पर चोर मौका पाकर चोरी कर ले गए। पीडि़ता की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ नैरोगेज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।


