ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
व्यापार

फिर महंगी होने जा रही हैं Maruti Suzuki की कारें, जानें कब से और कितने बढ़ेंगे दाम

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki अपनी कारों की कीमतों को महंगा करने जा रही है। मारुति ने एक्सचेंज को दिए जानकारी में इसका खुलासा किया है। कंपनी की तरफ से एक्सचेंज में नियामक फाइनिंग के दौरान कहा गया है कि पिछले साल लागत में आई बढ़ोतरी के कारण वाहनों की कीमतों पर असर पड़ा है। ऐसे में इस बड़े भार का छोटा सा हिस्सा महंगी कीमतों के रूप में ग्राहकों को वहन करना पड़ेगा।देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki अपनी कारों की कीमतों को महंगा करने जा रही है। कंपनी की ओर से जल्द ही कारों के दामों में बढ़ोतरी कर दी जाएगी। हालांकि कंपनी का कहना है कि अलग-अलग मॉडल के हिसाब से कारों के दाम बढ़ाए जाएंगे. कंपनी की ओर से कितनी बढ़ोतरी की जाएगी और कब से लागू होगी। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।बढ़ने वाली है कीमतमारुति की ओर से जल्द ही कारों के दामों में बढ़ोतरी की जाएगी। कंपनी दाम बढ़ाने को लेकर फैसला कर चुकी है। कंपनी के मुताबिक ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि वाहन बनाने में आने वाली लागत लगातार बढ़ रही है।कब से और कितनी बढ़ेगी कीमतकंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि जनवरी 2023 से कारों के दामों में बढ़ोतरी कर दी जाएगी। हालांकि कंपनी की ओर से फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि दामों में कितनी बढ़ोतरी होगी। लेकिन कंपनी की ओर से सभी मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी।किन कारों की बिक्री करती है कंपनीमारुति की ओर से देश में सबसे सस्ती कार से लेकर लग्जरी और एसयूवी सेगमेंट की कारों की बिक्री की जाती है। इनमें ऑल्टो 800, ऑल्टो के10, एस प्रेसो, बलेनो, सिलेरियो, इग्निस, डिजायर, स्विफ्ट, वैगन आर, सियाज, ब्रेजा, अर्टिगा, एक्सएल6, ईको जैसी गाडि़यां हैं।बिक्री के लिए नवंबर रहा शानदारकंपनी ने नवंबर महीने में भी शानदार ग्रोथ हासिल की है। 30 दिनों में कंपनी ने कुल 159044 यूनिट्स की बिक्री की है। इनमें एक्सपोर्ट की गई 19738 यूनिट्स भी शामिल हैं। कंपनी ने भारतीय बाजार में कुल 135055 यूनिट्स की बिक्री की है।सबसे ज्यादा होती है इन कारों की बिक्रीभारत में कंपनी की सबसे ज्यादा कारों की बिक्री कॉम्पैक्ट सेगमेंट में होती है। इनमें बलेनो, सेलेरियो, इग्निस, डिजायर, स्विफ्ट, टूर एस और वैगन आर शामिल हैं। नवंबर महीने में भी इन कारों की कुल 72844 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

Related Articles

Back to top button