ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

शीजान सेट पर करता था ड्रग्स का सेवन, तुनिषा को थप्पड़ भी मारा…मां ने लगाए गंभीर आरोप

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मी की मां वनिता शर्मा ने आज मीडिया से बातचीत के दौरान शीज़ान खान पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शीज़ान को सजा मिलने तक मैं चैन से नहीं बैठूंगी। तुनिषा ने शीज़ान से उसकी गर्लफ्रेंड के चैट का पूछा तो उसने तुनिषा को थप्पड़ मारा और बोला हमारा कोई रिश्ता नहीं है। तुनिषा के व्यवहार में बदलाव आया था। शीजान, तुनिषा को मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता था।

तुनिषा की मां ने कहा कि तुनिषा ने मुझे बताया कि शीजान सेट पर ड्रग्स का सेवन करता था। तुनिषा के व्यवहार में परिवर्तन आया। शीजान ने उसे इस्लाम का पालन करने के लिए मजबूर किया। उन्होंने उस सुबह अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया लेकिन उसके बाद क्या हुआ, हमें नहीं पता। मां आरोप लगाते हुए कहा कि शेजान तुनिषा को कमरे से ले गया लेकिन एम्बुलेंस को फोन नहीं किया। यह मर्डर भी हो सकता है।

इतना ही नहीं तुनिषा की मां ने बताया कि शीजान उससे महंगे गिफ्ट मांगता था। एक बार जब तुनिषा ने शीजान का मोबाइल चेक किया था, जिसमें उसकी दूसरी लड़कियों के साथ चैट्स थीं, जो तुनिषा ने पढ़ीं। इस बात से शीजान गुस्सा हो गया और उसने तुनिषा को थप्पड़ मार दिया।

Related Articles

Back to top button