ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

कांग्रेस के निशाने पर अधिकारी-कर्मचारी जिला अध्यक्षों से बनवाई जा रही सूची

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस के निशाने पर अधिकारी-कर्मचारी भी आ गए हैं। पार्टी जिला अध्यक्षों और विधायकों से ऐसे अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची तैयार करके देने के लिए कहा है जिनका झुकाव भाजपा की ओर से है या नेताओं के रिश्तेदार हैं।

इन्हें चुनाव से पहले हटाने के लिए निर्वाचन आयोग से मांग की जाएगी ताकि वे चुनाव को प्रभावित न कर सकें। इसमें कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त, संयुक्त और उप कलेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पुलिस निरीक्षक, उप निरीक्षक सहित अन्य संवर्ग के अधिकारी शामिल हैं।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि कई अधिकारियों को लेकर शिकायत मिली है कि वे भाजपा के पक्ष में काम कर रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है।

कुछ कलेक्टर सार्वजनिक तौर पर भाजपा के पक्ष में बात कर रहे हैं। इन सभी की जानकारी जिला इकाइयों से बुलाई गई है। संगठन ने विधायकों से भी कहा है कि जो अधिकारी अपने अधिकार का दुरुपयोग कर रहे हैं, उन्हें सूचीबद्ध करें।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा.गाेविंद सिंह ने भी अधिकारियों द्वारा प्रोटाकाल का पालन नहीं करने और कांग्रेस के विधायकों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया था। ऐसे अधिकारियों को लेकर विधानसभा के मानसून सत्र में प्रश्न भी पूछे जाएंगे। चुनाव कार्यों के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया का कहना है कि जिलों से जानकारी एकत्र करके निर्वाचन आयोग से इन्हें हटाने की मांग की जाएगी ताकि चुनाव निष्पक्षता के साथ संपन्न हो सकें।

Related Articles

Back to top button