ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

उज्जैन लोकायुक्त ने ग्राम सचिव को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया ।

मध्यप्रदेश में उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को नरवर में ग्राम सचिव को 6000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त टीआइ दीपक शेजवार ने बताया कि विजय पुत्र अमर सिंह जाट निवासी ग्राम चैनपुर हंसखेड़ी नौगांवा ने लोकायुक्त एसपी को शिकायत की थी कि उसके द्वारा अपने खेत की मिट्टी फोरलेन बनाने वाली कंपनी को उठाने और खेत समतल करने के लिए अनुबंध किया गया है। इसके लिए शासकीय अनुमति की आवश्यकता होने से ग्राम कड़छा के सचिव राकेश सोनगरा से एनओसी के लिए संपर्क किया था। राकेश द्वारा एनओसी देने के नाम पर छह हजार रुपये की मांग की जा रही थी। रुपये नहीं देने पर उसने एनओसी पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था। इस पर विजय सिंह ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की थी। लोकायुक्त एसपी ने विजय तथा ग्राम सचिव राकेश की बातचीत को वाइस रिकार्डर देकर रिकार्ड करवाया था। जिसमें ग्राम सचिव द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। बुधवार को सचिव ने किसान को फोन कर नरवर कस्बे में रिश्वत की राशि लेकर बुलाया था। जिस पर किसान ने लोकायुक्त टीम को इसकी सूचना दी थी। टीम भी नरवर पहुंच गई थी। जहां किसान द्वारा सचिव राकेश को जैसे ही रिश्वत की राशि दी और बायां हाथ सिर पर फेरा वैसे ही लोकायुक्त टीम ने सचिव को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।हाथ धुलवाने पर गुलाबी हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button