ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

मां हीराबेन के निधन के बाद आज भी काम करेंगे पीएम मोदी, रद नहीं होगा कोई सरकारी कार्यक्रम

नई दिल्ली,। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबा का निधन आज तड़के करीब 3.30 बजे इलाज के दौरान हुआ। हीराबा के निधन की खबर पाते ही पीएम मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए और उन्होंने मां को श्रद्धांजलि देकर मुखाग्नि दी। इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि पीएम मोदी मां के निधन के बाद भी काम करना जारी रखेंगे। आज कई सरकारी कार्यक्रम का आयोजन होना है जिसमें पीएम ने भाग लेना है। हालांकि, पीएम विकास परियोजनाओं को लॉन्च करने के लिए पश्चिम बंगाल की यात्रा पर जाने वाले थे, जिसमें वे अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे।

हावड़ा, कोलकाता में वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पीएम मोदी हावड़ा, कोलकाता में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और रेलवे के अन्य विकास कार्यों और नमामि गंगे योजना के तहत होने वाली राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में शामिल होंगे। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

पीएम ने पोस्ट कर दी निधन की जानकारी

बता दें कि  प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह अपनी मां हीराबा के निधन की जानकारी ट्विटर पर दी शुक्रवार की सुबह एक हार्दिक ट्वीट पोस्ट किया, “एक शानदार सदी भगवान के चरणों में विराम.. मां में, मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति को महसूस किया है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा शामिल है।” एक निस्वार्थ कर्मयोगी और मूल्यों के प्रति समर्पित जीवन जीने के लिए मां को प्रणाम।

हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ेगी वंदे भारत

पीएम मोदी हावड़ा रेलवे स्टेशन पर हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे और राज्य में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे। बता दें कि पश्चिम बंगाल में लांच होने वाली यह पहली और देश की सातवीं वंदे भारत ट्रेन होगी। इस तरह इससे पहले वंदे भारत का उद्घाटन 11 दिसंबर को बिलासपुर (छत्तीसगढ़)-नागपुर (महाराष्ट्र) रूट के लिए किया गया था।

Related Articles

Back to top button