ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मुख्य समाचार

उज्जैन। रेलवे स्टेशन से बच्चा चोरी,पति से झगड़ा होने पर बेटे को लेकर घर से निकली थी महिला, 28 घंटे बाद पुलिस ने लिखी रिपोर्ट पुलिस की नाकामी आई सामने।

मध्यप्रदेश के उज्जैन रेलवे स्टेशन से एक 2 साल का बच्चा चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मां बेटे को बेंच पर बैठाकर दूध की बोतल धोने गई थी, इसी दौरान किसी ने बच्चे को उठाकर ले गया। इस मामले में पुलिस की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। मां का आरोप है कि पुलिस ने घटना के 28 घंटे बाद रिपोर्ट लिखी। अभी तक बच्चे का पता नहीं चला है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। दरअसल, बागपुरा निवासी 22 वर्षीय वैष्णवी बैरागी पति से झगड़ा होने के कारण भोपाल जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची। अगले दिन सुबह जब वह अपने 2 वर्षीय बेटे वंश को बेंच पर लेटा कर दूध की बोतल धोने गई। लेकिन जब वैष्णवी बोतल धोकर वापस लौटी तो बेटा गायब था। आसपास के लोगों से पूछने पर पता चला कि किसी ने बच्चों को उठाकर ले गया है इस घटना के बाद महिला घबरा गई, उसने इसकी जानकारी पति को दी, जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश में जुट गए, लेकिन वह नहीं मिला। अगले दिन 25 दिसंबर को शाम 4 बजे सीसीटीवी फुटेज में बच्चे की चोरी की पुष्टि होने पर पुलिस ने 28 घंटे बाद रिपोर्ट लिखी। बच्चे का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। उल्टे जीआरपी पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। वहीं मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button