ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
विदेश

बुर्किना फासो में बारूदी सुरंग से टकराई बस, 10 लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में एक बस के बारूदी सुरंग की चपेट में आने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। सरकारी अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि क्रिसमस के दिन पूर्वी बुर्किना फासो में एक यात्री बस के बारूदी सुरंग से टकराने से विस्फोट हो गया। जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। बस राजधानी औगाडौगू से लगभग 220 किमी दूर फाडा एन गोरमा शहर से पड़ोसी देश नाइजर के पास सीमावर्ती शहर कंचारी जा रही थी।

हालांकि, अभी किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन यह हमला उस क्षेत्र में हुआ जहां सरकार उत्तरी अफ्रीका में अलकायदा से जुड़े विद्रोहियों और इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों से लड़ रही है। बता दें, बुर्किना फासो के एक बड़े हिस्से पर विद्रोहियों का कब्जा है। 2015 के बाद से विद्रोहियों ने देश के उत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में कई शहरों में हमले किए, जिसमें 2,000 से अधिक लोग मारे गए और लगभग 20 लाख लोगों को पलायन का दंश झेलना पड़ा।

Related Articles

Back to top button