ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

अभिनेत्री काजोल और बहन तनीषा ने मां को गिफ्ट किया करोड़ों का भावुक हुईं एक्ट्रेस

अभिनेत्री काजोल और उनकी बहन तनीषा बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर सिस्टर जोड़ी में से एक हैं। अब हाल ही में दोनों बहनों ने अपनी मां तनुजा को एक शानदार सरप्राइज दिया, जो किसी भी मां के लिए खुशी के साथ ही बेहद गर्व की बात होगी। दरअसल एक्ट्रेसेस ने अपनी मां को उनके सपनों का घर खरीदकर दिया है।

अभिनेत्री काजोल और तनीषा ने अपनी मां के  लिए यह घर एक सरप्राइज रखा था। दोनों ने उनसे इसे आठ महीनों तक छिपाया जब तक कि घर का काम पूरा नहीं हो गया। एक्ट्रेस तनीषा ने पोस्ट साझा कर खुद इस बात की जानकारी दी है। यह घर मुंबई के लोनावला में स्थित है। वीडियो में काजोल, तनीषा और उनकी मां अभिनेत्री तनुजा को साथ में घर का रिबन काटते देखा जा सकता है। इसके बाद तीनों खुशी से उछलती नजर आईं।

सबसे खास बात रही कि जब काजोल और उनकी मां व बहन तनीषा ने घर के अंदर प्रवेश किया तो उन्होंने सबसे पहले चप्पल उतारकर जमीन को छुआ। इसके बाद तीनों को खुशी से काफी भावुक भी देखा गया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस भी उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं और अपना प्यार बरसा रहे हैं।

वीडियो देखने के बाद एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट सेक्शन में लिखा, “एक मां जिसके पास दो एंजल हैं, वह इतनी अच्छी काजोल और तनीषा गॉड ब्लेस यू, आप दोनों बहुत खुशकिस्मत हैं जो इतनी अच्छी मां मिली हैं।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “किसी भी माता-पिता के लिए सबसे संतोषजनक तोहफा, उनके (तनुजा) के लिए गर्व का क्षण।” इसी तरह से बाकी फैंस भी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button