ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

बालों का झड़ना इन बीमारियों का देता है संकेत, तत्काल हो जाएं अलर्ट

इंदौर। खराब लाइफस्टाइल, खानपान में लापरवाही और प्रदूषित माहौल में रहने के कारण आजकल कम उम्र में ही लोगों के बाल या तो सफेद हो जाते हैं या फिर बाल झड़ने लग जाते हैं। डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, बालों का सफेद होना या बाल झडना कोई बीमारी नहीं है, बल्कि ये शरीर की ओर से दिए जाने वाले कुछ संकेत हैं। इन संकेतों के जरिए यह पता चलता है कि शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी हो रही है और इनकी भरपाई जल्द कर लेना चाहिए, अन्यथा दूसरी कई बीमारियां हो सकती है। गंजापन या बालों के झड़ने की समस्या को अक्सर लोग हल्के में लेकर बड़ी गलती कर देते हैं। दरअसल ये किसी गंभीर बीमारी के भी लक्षण हो सकते हैं। यदि आपके भी लगातार बाल झड़ रहे हैं तो इन बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

थायराइड के संकेत

बालों का झड़ना हार्मोनल बैलेंस बिगड़ने के कारण भी हो सकता है। हार्मोन हमारी शारीरिक गतिविधियों के उचित संचालन में मदद करते हैं। थायरॉयड हार्मोन बालों के विकास में मदद करता है। यह हार्मोन आयरन, कैल्शियम जैसे आवश्यक पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है।

एलोपेसिया एरीटा बीमारी

एलोपेशिया एरीटा एक ऐसी ऑटोइम्यून बीमारी है, जो बालों के झड़ने और गंजेपन से संबंधित है। शरीर में जब एलोपेशिया एरीटा बीमारी बढ़ती है तो यह बालों के रोम पर हमला करती है, और इससे बाल पतले होने लगते हैं। व्यक्ति धीरे-धीरे गंजा होने लगता है। बाल झड़ने से यह भी संकेत मिलता है कि व्यक्ति की इम्यूनिटी कमजोर हो रही है।

ल्यूपस के कारण

एलोपेशिया एरीटा की तरह ही ल्यूपस भी एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जो बालों के झड़ने का कारण बनती है। ल्यूपस बीमारी होने पर भी चेहरे और सिर की त्वचा पर सूजन आती है। इसमें आइब्रो, आईलैशेज, दाढ़ी आदि से भी बाल जाने लगते हैं।

Related Articles

Back to top button