ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ग्वालियर मेले में वाहन खरीदने पर भारत सीरीज पर नहीं मिलेगी रोड टैक्स में छूट

ग्वालियर ।    ग्वालियर व्यापार मेले से वाहन खरीदने पर रोड टैक्स में 50 फीसद छूट की अधिसूचना जारी कर दी है। लेकिन भारज सीरज का नंबर लेने पर मेले में छूट का लाभ नहीं मिलेगा। इसके लिए ग्वालियर का नंबर ही लेना पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर आटोमोबाइल डीलर ट्रेड लाइसेंस के लिए सक्रिय हो गए हैं। डीलरों ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एचके सिंह से मुलाकात की। उन्होंने मेले से वाहन विक्रय के लिए ट्रेड लाइसेंस की जानकारी ली। मेले से वाहन विक्रय का ट्रेड लाइसेंस तभी मिलेगा, जब मेला प्राधिकरण से जगह आवंटन का पत्र मिल जाएगा। ट्रेड लाइसेंस के लिए 19 हजार रुपये तक फीस जमा करनी होगी। परिवहन विभाग ने मेला से वाहन खरीदने पर रोड टैक्स में 50 फीसद की छूट की अधिसूचना जारी की है। अाटोमोबाइल डीलर इस अधिसूचना के इंतजार में थे, क्योंकि उन्होंने मेले में अपने शोरूम बनाने की तैयारी नहीं की थी। अधिसूचना आने के बाद तैयारी शुरू कर दी है। छूट की वजह से दुपहिया व चार पाहिया वाहनों की बंपर बिक्री होगी है। ग्वालियर सहित प्रदेश के अन्य जिलों के डीलर भी यहां पर अपना शोरूम बनाने की तैयारी में है। इंदौर से लक्जरी गाड़ियों के डीलर भी अपना शोरूम तैयार कर सकते हैै। मेले से वाहन खरीदने पर छूट मिलेगी। मेले से वाहन बेचने के लिए डीलर को अलग से ट्रेड लाइसेंस लेना होगा। तभी सर्वर में फीड हो सकेगा और लागिन अाइडी मिल सकेगी। वाहन के सत्यापन के बाद डीलर पाइंट पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। भारत सीरज में जो टैक्स जमा होता है, वह केंद्र शासन को जाता है। इस वजह से मेले में छूट नहीं मिल रही है। यह सीरीज केंद्रीय कर्मचारी व अलग-अलग राज्यों में कंपनियों के आफिस संचालति हैं। उनके कर्मचारियों का स्थानांतरण होता है। उन्हें यह सीरीज दी जाती है।

Related Articles

Back to top button