ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मुरैना: फ्रिज के कंप्रेसर में ब्लास्ट होने से मकान हुआ धराशाई।

मुरैना: गर्मी के मौसम में ठंडा पानी करने वाला फ्रिज इतना घातक हो सकता है यह बात टिंकू माहौर ने कभी सोची भी नहीं थी। घर में नया फ्रिज आने के बाद घर के लोग खुश थे कि पीने के लिए ठंडा ठंडा पानी मिलेगा लेकिन फ्रिज के कंप्रेसर में हुए ब्लास्ट की वजह से घर ही धराशाई हो गया। यह मामला मुरैना जिले के दिमनी इलाके में स्थित नगर सेन रोड मंदिर इलाके का है। यहां रहने वाले टिंकू माहौर सोमवार को अपने घर में नया फ्रिज लेकर आए थे। फ्रिज आने की खुशी पूरा घर बना रहा था। फ्रिज को घर के पिछले कमरे में रखा गया था। फ्रिज को चालू करने के बाद घर के सभी सदस्य घर के अगले हिस्से में बने कमरे में आकर बैठ गए थे तभी अचानक फ्रिज का कंप्रेसर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि घर के पिछले हिस्से में स्थित मकान के छत की पटिया टूट कर गिर गई। कमरे में रखी हुई टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान क्षतिग्रस्त हो गए। कमरे में रखे कपड़ों समेत अन्य सामान में आग लग गई। अचानक हुए धमाके से घर में मौजूद लोग सहम गए। घर के सदस्यों ने दौड़कर जब पिछले हिस्से में देखा तो आग लगी हुई थी। पड़ोसियों की मदद से घर में लगी आग पर काबू पाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button