ब्रेकिंग
थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी,
मध्यप्रदेश

किराना दुकान से 12 क्विंटल नौसादर जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

खरगोन : बिहार में जहरीली शराब के कारण हुई मौतों के बाद मध्यप्रदेश में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। करीब 4 थाना क्षेत्रों की किराना दुकानों पर पुलिस ने मारा छापा। किराना दुकानों से कच्ची शराब में मिलाई जा रही 12 क्विंटल जानलेवा नौसादर को जब्त की गई है। एसपी ने कहा नौसादर का कम या ज्यादा उपयोग होने पर शराब जहरीली हो सकती है, जिले के कई गांवों के किराना दुकानों पर नौसादर बिक रही थी।

कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस ने जिले भर में अभियान चलाया। पांच थाना क्षेत्रों बड़वाह, कसरावद, करही, भीकनगांव थाना क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई की गई। बड़वाह के काटकूट क्षेत्र में किराना दुकानों से पुलिस ने बड़ी मात्रा में नौसादर जब्त किया है। पुलिस को आशंका है की बिक्री के लिए प्रतिबंधित इतनी मात्रा में मिले नौसादर का उपयोग कच्ची शराब बनाने में किया जा रहा था।

तीन किराना दुकानों से जब्त किए गए करीब नौ क्विंटल 45 किलो नौसादर की कुल कीमत करीब 21 हजार बताई जा रही है। शाबाद मोहल्ला में अवैध रूप से बेचा जा रहा छह किलो नौसादर, साटकुर रोड़ भीलगांव में किराना दुकान से 11 किलो नौसादर ग्राम पिपलगोन में 36 किलो नौसादर, ग्राम खामखेड़ा से सोडलपुरा रोड पर अवैध रुप से बेचा जा रहा 2 क्विंटल 33 किलो नौसादर जब्त किया गया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button