ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

उज्जैन 13 दिन बंद रहेंगे महाकाल के दर्शन।

उज्जैन में क्रिसमस की छुट्टियों और नए साल के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ने की उम्मीद के साथ, प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर की प्रबंधन समिति ने शनिवार से अगले 13 दिनों के लिए लोगों को इसके गर्भगृह में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। साल के अंत में या नए साल की शुरुआत में उज्जैन घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भक्त आज से अगले 13 दिनों तक महाकाल के दर्शन नहीं कर सकेंगे। मंदिर समिति के एक अधिकारी ने बताया कि गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध पांच जनवरी तक लागू रहेगा। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व जिलाधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि वर्ष के अंतिम सप्ताह में अवकाश होने के कारण 24 दिसंबर से 5 जनवरी तक गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिससे बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना थी. महाकाल लोक व महाकाल दर्शन में आने वाले श्रद्धालु। इससे पहले एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कारणों से 20 दिसंबर से इस मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक रहेगी. महाकालेश्वर मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और यहां बड़ी संख्या में भक्त आते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button