ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

साहित्यकारों-कलाकारों को उपचार के लिए 50 हजार रुपये तक सहायता देगी मप्र सरकार

भोपाल। मध्य प्रदेश के साहित्यकारों एवं कलाकारों को राज्य सरकार बीमारी या दुर्घटना होने पर उपचार के लिए और दैवीय विपत्ति आने पर 50 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता देगी।

ऐसे ही साहित्यकार या कलाकार को दिव्यांगता के उपचार और उनकी मौत होने पर उनके आश्रित को एक-एक हजार रुपये की वित्तीय सहायता भी देगी। शासन ने ‘मध्य प्रदेश कलाकार एवं साहित्यकार कल्याण कोष’ में इसका प्रविधान किया है। इसके नियम जारी कर दिए गए हैं।

जरूरतमंदों को इसके लिए आवेदन करना होगा। जिसमें उन्हें आय, बीमारी, दिव्यांगता सहित बैंक से संबंधित दस्तावेज भी देने होंगे।

नियमों के अनुसार वित्तीय सहायता के लिए ऐसे साहित्यकार या कलाकार की समस्त स्रोतों से मासिक आय 10 हजार रुपये और परिवार की आय 20 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

मासिक आय की गणना प्रतिवर्ष छह प्रतिशत की वृद्धि के साथ हो सकेगी। सहायता के लिए उनके आश्रित माता-पिता, नाबालिग भाई-बहन, पुत्र-पुत्री और विधवा बेटी भी पात्र होंगे।

आश्रितों को यह सहायता रोजगार मिलने, विवाह होने या 21 वर्ष की आयु होने तक ही दी जाएगी। सरकारी, स्वयत्तशासी एवं अर्द्धशासकीय संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारी योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

साहित्यकार या कलाकार दूसरी बार भी सहायता ले सकेंगे, पर उसका निर्णय संचालक संस्कृति की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी। जिसका निर्णय अंतिम होगा।

दान की राशि से भी दी जाएगी सहायता

प्रारंभ में कोष के लिए सरकार अंशदान देगी, बाद में इसे शासन से प्राप्त अनुदान, संस्कृति विभाग से मिलने वाले अंशदान और कलाकारों-साहित्यकारों की संस्थाओं से प्राप्त होने वाले दान से चलाया जाएगा। बता दें कि खजुराहो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा की थी।

Related Articles

Back to top button