ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

ग्वालियर मेले में वाहन खरीदने पर भारत सीरीज पर नहीं मिलेगी रोड टैक्स में छूट

ग्वालियर । ग्वालियर व्यापार मेले से वाहन खरीदने पर रोड टैक्स में 50 फीसद छूट की अधिसूचना जारी कर दी है। लेकिन भारज सीरज का नंबर लेने पर मेले में छूट का लाभ नहीं मिलेगा। इसके लिए ग्वालियर का नंबर ही लेना पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर आटोमोबाइल डीलर ट्रेड लाइसेंस के लिए सक्रिय हो गए हैं। डीलरों ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एचके सिंह से मुलाकात की। उन्होंने मेले से वाहन विक्रय के लिए ट्रेड लाइसेंस की जानकारी ली। मेले से वाहन विक्रय का ट्रेड लाइसेंस तभी मिलेगा, जब मेला प्राधिकरण से जगह आवंटन का पत्र मिल जाएगा। ट्रेड लाइसेंस के लिए 19 हजार रुपये तक फीस जमा करनी होगी। परिवहन विभाग ने मेला से वाहन खरीदने पर रोड टैक्स में 50 फीसद की छूट की अधिसूचना जारी की है। अाटोमोबाइल डीलर इस अधिसूचना के इंतजार में थे, क्योंकि उन्होंने मेले में अपने शोरूम बनाने की तैयारी नहीं की थी। अधिसूचना आने के बाद तैयारी शुरू कर दी है। छूट की वजह से दुपहिया व चार पाहिया वाहनों की बंपर बिक्री होगी है। ग्वालियर सहित प्रदेश के अन्य जिलों के डीलर भी यहां पर अपना शोरूम बनाने की तैयारी में है। इंदौर से लक्जरी गाड़ियों के डीलर भी अपना शोरूम तैयार कर सकते हैै। मेले से वाहन खरीदने पर छूट मिलेगी। मेले से वाहन बेचने के लिए डीलर को अलग से ट्रेड लाइसेंस लेना होगा। तभी सर्वर में फीड हो सकेगा और लागिन अाइडी मिल सकेगी। वाहन के सत्यापन के बाद डीलर पाइंट पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। भारत सीरज में जो टैक्स जमा होता है, वह केंद्र शासन को जाता है। इस वजह से मेले में छूट नहीं मिल रही है। यह सीरीज केंद्रीय कर्मचारी व अलग-अलग राज्यों में कंपनियों के आफिस संचालति हैं। उनके कर्मचारियों का स्थानांतरण होता है। उन्हें यह सीरीज दी जाती है।

 

Related Articles

Back to top button