ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

प्रयागराज से अस्थिविसर्जन कर लौट रही कार कवर्धा के पास खाई में गिरी, 4 की मौत, 4 घायल।

प्रयागराज से अस्थिविसर्जन कर लौट रही कार कवर्धा के पास खाई में गिरी, 4 की मौत, 4 घायल CG News: प्रयागराज से रायपुर. छत्तीसगढ़ के कवर्धा में खाई में दर्दनाक हादसा हो गया है. कुकदूर थाना के ग्राम पोलमी की घटना है. पोलमी बजाक घाटी में हादसा हुआ है. वाहन में कुल 8 लोग सवार थे. खाई में वाहन के गिरने से 4 की मौत हो गई है. वहीं 4 घायल बताए जा रहे हैं. ये हादसा कवर्धा की चिल्फी घाटी में हादसा हुआ है. मृतक व घायल छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के एक ही परिवार के है. जानकारी के अनुसार परिवार प्रयागराज से अस्थि विसर्जन कर लौट रहा था. कार 50 फुट नीचे खाई में गिरी है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बताया जा रहा है कि सभी अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज गए थे. अस्थि विसर्जन कर परिवार वापस लौट रहे थे, उसी दौरान कुकदूर थाना क्षेत्र के पालमी आगर पानी घाटी के पास ड्राइवर को झपकी आ गई. जिससे कार अनियंत्रित होकर कार 50 फीट नीचे खाई में गिर गई. हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं एक की मौत रायपुर ले जाते वक्त रास्ते में हो गई. हादसे में इनकी हुई मौत फागू यादव (उम्र 60 वर्ष) साकिन कुसमी थाना बेमेतरा, सती बाई (उम्र 35 वर्ष), साकीन दामाखेड़ा थाना सिमगा, कौसिल्या (उम्र 70 वर्ष) साकिन कुसमी थाना बेमेतरा, मालती (उम्र 45), साकीन बहनपुरी की हादसे में मौत हो गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button