ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
हरियाणा

बहरोड MLA द्वारा की गई टिप्पणी का विरोध; SDM को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग

नारनौल: एसडीएम को ज्ञापन देते हुए वकील।हरियाणा के नारनौल में अस्थल बोहर मठ रोहतक के महंत और अलवर के सांसद बालक नाथ पर बहरोड के विधायक बलजीत यादव द्वारा की ई टिप्पणी के विरोध में वकीलों ने बार प्रधान यशवंत यादव के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एमएलए बलजीत यादव के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई है।जिला बार एसोसिएशन के प्रधान यशवंत यादव के नेतृत्व में वकीलों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि गत 15 नवंबर को बहरोड के विधायक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अलवर के सांसद महंत बालकनाथ योगी के खिलाफ टिप्पणी की। जिसमें उन्होंने सांसद को मंदबुद्धि व ढोंगी बताया है। इससे आहत होकर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम मनोज कुमार को सौंपा।जिसमें कहा गया है कि महंत बालकनाथ, नाथ संप्रदाय के पूरे भारतवर्ष में सबसे बड़े साधु हैं। वे हिंदू संस्कृति में नाथ संप्रदाय के हिंदूवादी विचारधारा के संत हैं। इनका नाथ संप्रदाय के अलावा अन्य संप्रदाय के लोग बड़ा आदर करते हैं। वह हमेशा समाज के दीन दुखियों की मदद के लिए तैयार रहते हैं।ऐसे में बहरोड़ के विधायक बलजीत यादव द्वारा उन पर की गई टिप्पणी से नाथ संप्रदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। ज्ञापन में जिला बार एसोसिएशन ने बहरोड के विधायक बलजीत सिंह पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button