ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

Bigg Boss मराठी  में हुई राखी सावंत के बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी की एंट्री

ड्रामा क्वीन राखी सावंत एंटरटेनमेंट की फुल डोज देना बखूबी जानती हैं। इस समय वह ‘बिग बॉस मराठी’ में धमाल मचा रही हैं। इस शो में उनकी वाइल्ड कार्ड के तौर एंट्री हुई है और तब से वह घरवालों को तो जमकर परेशान कर ही रही हैं साथ ही फैंस का भी खूब मनोरंजन कर रही हैं। अब बिग बॉस हाउस में उनसे मिलने बॉयफ्रेंड आदिल पहुंचे।

भावुक हुईं राखी सावंत
बिग बॉस मराठी में इस समय फैमिली वीक चल रहा है, ऐसे में उन्हें सरप्राइज देने आदिल खान दुर्रानी शो में पहुंचे हैं। राखी इस बात से काफी मायूस थीं कि उनके परिवार से मिलने कोई नहीं आएगा। वह कहती हैं कि उन्हें पता था कि कोई नहीं आएगा। तभी अचानक आदिल दुर्रानी की एंट्री होती है। इस दौरान राखी के चेहरे पर खुशी और भावुक दोनों के भाव नजर आए। वह दौड़कर आदिल के गले लग जाती हैं।

आदिल के आने के बाद राखी बेहद खुश दिखाई दीं, क्योंकि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि कोई टीवी पर उनसे मिलने आ सकता है, ऐसे में आदिल का आना उनके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं रहा। इसके लिए वह बिग बॉस मराठी को धन्यवाद भी देती हैं। वहीं आदिल घुटनों के बल बैठकर मराठी भाषा में प्रपोज करते नजर आए जो राखी लिए एक और दूसरा सप्राइज रहा।

राखी और आदिल दुर्रानी पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं और आदिल भी राखी पर खूब प्यार लुटाते नजर आते हैं। राखी की जिंदगी भी अब आदिल के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है, यहां तक कि उन्होंने अपना ड्रेसिंग स्टाइल भी चेंज किया है।

Related Articles

Back to top button