ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मंदिरों का होगा सौंदर्याकरण राम कुमार गुप्ता

पोरसा ,,,,,श्री महाकाल लोक उज्जैन के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान पोरसा नगर मंडल के द्वारा नागाजी मंदिर परिसर में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया गया तथा उज्जैन से लाइव कार्यक्रम देखते हुए भाजपा कार्यकर्तागण एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे
उज्जैन का प्रसिद्ध महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार हो चुका है. महाकाल मंदिर कॉरिडोर के प्रथम चरण यानि श्री महाकाल लोक पहले फेज़ का उद्घाटन आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल परिसर का विस्तार 20 हेक्टेयर में किया जा रहा है. ये उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से चार गुना बड़ा है जो पांच हेक्टेयर में फैला है. महाकाल लोक में आने वाले लोगों को यहां कला, तकनीक और अध्यात्म का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलेगा.महाकाल लोक में भगवान शिव और उनके पूरे परिवार की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है। यहां भगवान शिव की लीलाओं का वर्णन करती छोटी-बड़ी करीब 200 मूर्तियां लगाई गई हैं. भगवान शिव ने किस तरह राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया था, इसका वर्णन यहां एक विशाल प्रतिमा के जरिए किया गया है.
 महाकाल लोक में 108 विशाल स्तंभ बनाए गए हैं. इन पर महादेव, पार्वती समेत उनके पूरे परिवार के चित्र उकेरे गए हैं. ये चित्र देखने में बिलकुल मूर्तियों की तरह ही हैं जिनमें शिव, पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की लीलाओं का वर्णन है.
महाकाल मंदिर के निर्माण का खर्च करीब 750 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इसके तहत पहले चरण में महाकाल पथ का काम पहले ही पूरा हो चुका है ताकि भक्त यहां के दर्शन कर सकें. यहां 108 स्तम्भों में शिव का आनंद तांडव, शिव स्तम्भ, भव्य प्रवेश द्वार पर विराजित नंदी की विशाल प्रतिमाएं मौजूद हैं.
 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नागाजी मंदिर महंत श्री श्री 1008 रामलखन दास जी महाराज एवं विशिष्ठ अतिथि नप अध्यक्ष कुसुमा तोमर अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता विधायक पुत्र Dr गिर्राज गौर शंकर सिंह सेंगर राघवेंद्र कटारे संदीप उपाध्याय शिवराज तोमर विकास तोमर योगेश शर्मा पवन शर्मा सैलेश तोमर संजय वर्मा रवींद्र शर्मा मनोज नामदेव राहुल गोहराई सौरभ तोमर गोपाल शिवहरे तथा पार्टी कार्यकर्ता साधु संत नगर पालिका आदि लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button