ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

भारत ने बांग्लादेश को 227 रनों पर समेटा, अश्विन-उमेश का शानदार  प्रदर्शन

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है और टीम इंडिया बांग्लादेश के स्कोर से 208 रन पीछे हैं। इस मैच में बांग्लादेश ने पहली पारी में 227 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट खोए 19 रन बना लिए हैं। भारत की सलामी जोड़ी क्रीज पर है और दूसरे दिन राहुल-गिल भारतीय पारी को आगे बढ़ाएंगे।

227 रन पर सिमटा बांग्लादेश
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए नजमुल हसन और जाकिर की जोड़ी ने 39 रन जोड़े। 12 साल बाद टेस्ट में वापसी करने वाले जयदेव उनादकट ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने जाकिर हसन को लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। इसके तीन गेंद बाद ही अश्विन ने शान्तो के पवेलियन भेज दिया। मोमिनुल और कप्तान शाकिब ने तीसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। उमेश ने शाकिब को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बांग्लादेश की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही।

मोमिनुल एक छोर पर जमे रहे, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। मोमिनुल ने कई बल्लेबाजों के साथ 40 रन से ज्यादा की साझेदारी की, लेकिन अर्धशतकीय साझेदारी नहीं कर सके। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 84 रन मोमिनुल हक ने बनाए। 26 रन बनाने वाले मुश्फिकुर रहीम टीम के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। लिटन दास ने 25 और शान्तो ने 24 रन की पारी खेली। भारत के लिए उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने चार-चार विकेट लिए। वहीं, जयदेव उनादकट को दो विकेट मिले। अंत में बांग्लादेश की टीम 227 रन पर सिमट गई।

इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में आठ ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 19 रन बना लिए हैं। लोकेश राहुल तीन और शुभमन गिल 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय बांग्लादेश के स्कोर से 208 रन पीछे है।

Related Articles

Back to top button