ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

महाठग सुकेश से 12.5 करोड़ की घूस लेने के मामले डीजीपी संदीप गोयल सस्‍पेंड 

नई द‍िल्‍ली । तिहाड़ जेल के डीजी रहे संदीप गोयल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। महाठगी केस में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर से 12.5 करोड़ की घूस लेने के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सख्‍त फैसला लेकर आईपीएस संदीप गोयल को सस्‍पेंड कर द‍िया गया है। बता दें कि गोयल के घूस लेने के मामले के सामने आने के बाद उन्हें गृह मंत्रालय के आदेशों पर दिल्ली के उपराज्‍यपाल ने पुलिस हेडक्वार्टर के साथ अटैच कर द‍िया गया था।गोयल की जगह पर सीन‍ियर आईपीएस अधि‍कारी संजय बेनीवाल को कार्यभार सौंपा गया था।

गत 4 नवंबर 2022 को 1989 बैच के सीन‍ियर आईपीएस अध‍िकारी और ति‍हाड़ जेल डीजी गोयल का स्थानांतरित कर द‍िया गया था। द‍िल्‍ली के उपराज्‍यपाल व‍ीके सक्‍सेना आदेशों पर द‍िल्‍ली सरकार के गृह व‍िभाग के ड‍िप्‍टी सेक्रेटरी (होम) शैलेश कुमार की ओर से ऑर्डर जारी क‍िए गए थे।
आदेशों में पूर्व डीजी गोयल को पीएचक्‍यू मुख्‍यालय को र‍िपोर्ट करने के आदेश द‍िए गए थे। उनकी जगह पर एजीएमयूटी कैडर के 1989 बैच के सीन‍ियर आईपीएस अध‍िकारी और स्‍पेशल कम‍िश्‍नर (पर्सेप्‍शन मैनेजमेंट एंड मीड‍िया सेल) संजय बेनीवाल को डीजी जेल न‍ियुक्‍त क‍िया गया था।

Related Articles

Back to top button