ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

रतलाम से इंदौर आ रही डेमू ट्रेन की दो बोगियों में लगी आग

रतलाम । रतलाम से इंदौर आ रही डेमू ट्रेन में रविवार सुबह भीषण आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 6:35 पर इंदौर के लिए रवाना हुई डेमू ट्रेन में प्रीतम नगर स्टेशन पर 2 कोच में अचानक आग लग गई। यात्री कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग फैल गई और बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी। इससे यात्री अपना सामान निकाल कर दूर जाकर खड़े हो गए। प्रशासन आग बुझाने की कोशिश कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ रेल अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। डेमू ट्रेन में आग लगने के बाद लगभग एक घंटे बाद 7:50 पर फायर ब्रिगेड पहुंची। सभी यात्रियों को उतार दिया गया है। जिसके बाद वे पैदल ही प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन से 6 किलोमीटर दूर फोर लेन स्थित रत्तागिरी गिरी की ओर जा रहे हैं। ट्रेन में इतनी भयावह आग लगी थी कि काफी दूर से ट्रेन से आग की लपटें ऊपर तक उठती हुई दिखाई दे रही थी। ट्रेन की दो बोगियां जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी है। अभी तक ट्रेन में आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चला है।

 

Related Articles

Back to top button