ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

केन्द्रीय जेल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन  

जबलपुर । नेताजी सुभाषचन्द्र बोस केन्द्रीय जेल जबलपुर में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उमाशंकर अग्रवाल जिला विधिक सहायता अधिकारी मोहम्मद जिलानी एवं ३१ विधि छात्रों तथा ३१ पुरूष दण्डित बंदी २९ पुरूष हवालाती बंदी २ दण्डित महिला बंदी १० हवालाती महिला बंदी ४ जेल पैरालीगल वॉलेंटियर्स सहित कुल ७६ बंदियों की उपस्थिति में बंदियों के हितार्थ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक साक्षरता शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमाशंकर अग्रवाल द्वारा बंदियों को संवैधानिक एवं मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा कानूनी एवं न्यायिक प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री जिलानी द्वारा बंदियों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई। विधि छात्र सुश्री शीतल यादव सुश्री नीलू खान सुश्री दीपशिखा पाण्डेय दीपेश कुमार मिश्रा एवं हिमांशु विश्वकर्मा द्वारा भी बंदियों को विभिन्न न्यायिक एवं संवैधानिक पहलुओं की जानकारी दी गई तथा विधि छात्रा सुश्री दुर्गावती शाह ने कविता प्रस्तुत की। शिविर के समापन पर बंदियों द्वारा गायन प्रस्तुत किया गया। शिविर का आयोजन जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर के मार्गदर्शन में तथा उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश उप जेल अधीक्षक राकेश मोहन उपाध्याय उप जेल अधीक्षक श्रीमती रूपाली मिश्रा लेखापाल राहुल चौरसिया प्रहरी विवेकानन्द शर्मा एवं जेल पैरालीगल वॉलेंटियर्स की उपस्थिति व सहयोग से सम्पन्न हुआ। शिविर में मंच का संचालन एवं आभार प्रदर्शन सहायक जेल अधीक्षक हिमांशु तिवारी द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button