ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मनोरंजन

 भारत में रहने के बावजूद इन सितारों के पास नहीं है वोट देने का अधिकार

बॉलीवुड लोगों के दिल में बसता है। यहां की कहानियां देश की भौगोलिक सीमाओं से परे जाकर लोगों को अपना बना लेती हैं। एक तरफ जहां विदेशी लोग हिंदी फिल्मों के दीवाने हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड ने भी ऐसे कलाकारों का खुले दिल से स्वागत किया जो भारत के नागरिक तो नहीं थे, लेकिन अब हिंदी सिनेमा के होकर रह गए हैं। यहां किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं चलता, यहां चलता है सिर्फ एंटरटेनमेंट…. एंटरटेनमेंट… एंटरटेनमेंट। इंडस्ट्री में कई स्टार ऐसे हैं जो बेहद लोकप्रिय हैं लेकिन उनके पास भारत की नागरिकता नहीं है। इनमें से कुछ का जन्म भारत में नहीं हुआ, तो कुछ हैं ही विदेशी लेकिन अब देसी बन गए हैं। आज हम ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बात करने वाले हैं, जिनके पास भारत की नागरिकता नहीं है, इसलिए उन्हें देश में वोट देने का भी अधिकार नहीं है।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की खूबसूरत और टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार दीपिका पादुकोण को लेकर कहा जाता है कि उनका जन्म डेनमार्क में हुआ था, इसलिए उनके पास डेनमार्क की नागरिकता है। ऐसे में दीपिका को भारत में वोट देने का अधिकार नहीं है।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने कई देशभक्ति फिल्मों में काम करके लोगों के दिलों में जगह बनाने में सफलता हासिल की है। वह एक ऐसे हिंदुस्तानी हैं जिनके चाहने वालों की कमी भारत में नहीं है। सोशल मीडिया पर सुपरएक्टिव और हर मुद्दे पर बड़ी बेबाकी से अपनी राय रखने वाले अक्षय खुद ही इंडिया में वोट देने का अधिकार नहीं रखते हैं। अक्षय के पास कनाडा की नागरिकता है।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट जिन्होंने अपनी फिल्म राजी में भारतीय जासूस का किरदार निभा कर सबका दिल जीत लिया था। दरअसल वह भारत की नागरिक नहीं है। आलिया की मां सोनी राजदान बर्मिंघम ब्रिटेन से हैं और उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। अपनी मां की तरह आलिया के पास भी ब्रिटिश नागरिकता और पासपोर्ट है।

जैकलीन फर्नांडीज

मिस यूनिवर्स ऑफ श्रीलंका रह चुकीं जैकलीन फर्नांडीज का जन्म मनामा (बहरीन) में हुआ है और उनके पास श्रीलंका की नागरिकता है। जैकलीन के पिता एलरॉय फर्नांडीज एक श्रीलंकन तमिलियन हैं और उनकी मां किम मलेशिया से हैं। जैकलीन ने अपनी पढ़ाई ऑस्ट्रेलिया से की है, इसलिए उनके पास भी भारत की नागरिकता नहीं है और उनको यहां वोट देने का अधिकार नहीं है।

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ का जन्म हांगकांग में हुआ था। कटरीना के पिता कश्मीर के हैं इसके बाद भी वह भारत की नागरिक नहीं हैं। कैटरीना दरअसल ब्रिटिश नागरिक हैं और इसीलिए उनके पास भी भारत में वोट करने का अधिकार नहीं है। कटरीना के पासपोर्ट में भी उनकी सिटीजनशिप ब्रिटेन की है।

Related Articles

Back to top button