ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

हुक्का बार और होटल चेन संचालन की बनेगी सख्त नियमावली

उत्तर प्रदेश में हुक्का बार और विवादों में रहने वाले एक होटल चेन को नियमों के दायरे में लाने के लिए शासन ने कवायद शुरू कर दी है। उच्च पदस्थ सूत्रों की माने तो इसके लिए शासन ने नई नियमावली का ड्राफ्ट तैयार किया है। विधिक राय मिलने के बाद जल्द ही इसका प्रस्ताव कैबिनेट में पेश किया जाएगा।बताते चलें कि देश भर में कोविड का प्रकोप बढ़ने के बाद सरकार ने हुक्का बार के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया था।इसके बाद, छुपकर इसे संचालित करने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की थी।

यहां मादक पदार्थों के सेवन की भी शिकायतें मिलीं। इसी तरह प्रदेश में चर्चित होटल चेन को सख्त नियमों के दायरे में लाने की योजना है।शिकायतों के अनुसार, वह लोकल आईडी पर कुछ घंटों के लिए होटल का कमरा मुहैया कराता है। इससे अनैतिक गतिविधियों के साथ अपराध की आशंका बनी रहती है। इससे नियमों के तहत काम करने वाले होटल कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ता है। इस होटल चेन के खिलाफ तमाम होटल कारोबारी और उनके संगठन शासन से गुहार भी लगा चुके हैं।

 

Related Articles

Back to top button