ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजनीति

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के ट्वीट पर कांग्रेस का पलटवार 

नई दिल्ली ।  बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का  एक वीडियो शेयर करते हुए बुधवार को ट्वीट किया था जिसमें लिखा था राहुल गांधी के जूते का लेस बांधने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह घुटने के बल बैठ गए। दंभ से भरा यह नेता अपना काम खुद करने के बजाय उसकी पीठ थपथपाता नजर आ रहा है। इसी परिपाटी की बात कर रहे थे खरगे जी? कांग्रेस में पिद्दियों की कमी नहीं है।

मालवीय के इस ट्वीट का जवाब देने में कांग्रेस ने देर नहीं लगाई। पार्टी प्रवक्‍ता सुप्रिया श्रीनेत ने पलटवार करते हुए मालवीय पर झूठ परोसने का आरोप लगाया। उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा अमित मालवीय यह है राहुल गांधी जी के जूते का फोटो जिसमें लेस नहीं  है।  सुप्रिया ने आगे लिखा आप एक बार फिर झूठ बोलते हुए पकड़े गए है चूंकि आपको बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा और पीएम मोदी ने रोजाना झूठ बोलने के लिए अधिकृत किया है- आप तीनों को राहुल गांधी से माफी मांगनी चाहिए।झूठ बोलना बंद करिए।।

ज्ञात रहे  कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज राजस्‍थान से हरियाणा प्रवेश कर गई है। प्रवेश के बाद नूंह ज़िले के पाटन उदयपुरी में ध्वज हस्तांतरण समारोह हुआ जहां राहुल गांधी की मौजूदगी में राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान को राष्ट्रीय ध्वज सौंपकर हरियाणा में यात्रा की शुरुआत की। सुबह के समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button