ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मनोरंजन

नन्ही परी को अस्पताल से घर लेकर आए Manoj Tiwari, किया खास अंदाज में स्वागत

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी के घर कुछ दिनों पहले एक नन्ही परी का जन्म हुआ है। मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार बेटी के पिता बने हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी को लेकर नया अपडेट दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की पहली झलक भी साझा की। साथ ही बताया कि वह अपनी बेटी को अस्पताल से घर लेकर आ गए हैं।

मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारा सा वीडियो साझा कर इसकी जानकारी दी। इस वीडियो में मनोज तिवारी अपनी नन्ही परी को हाथों में लेकर घर में प्रवेश करते नजर आए। इस दौरान पूरा परिवार उत्साहित दिखा। सभी नए मेहमान के स्वागत के लिए फूलमाला लेकर खड़े दिखे। मनोज तिवारी जैसे-जैसे घर की तरफ कदम बढ़ाते हैं तो परिजनों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

मनोज तिवारी जैसे ही अपनी नन्ही परी को लेकर गाड़ी से उतरे तो उन्होंने अपनी बड़ी बेटी से कहा कि छोटा बाबू घर आ गया। मनोज तिवारी तीसरी बेटी को घर के अंदर लेकर गए और सीधे मंदिर में पहुंच गए। बच्ची के लिए पहले से ही घर और कमरे को पूरी तरह से सजाया गया था। घर के दरवाजे पर आरती उतारकर बच्ची का स्वागत किया गया।

इस वीडियो को साझा करते हुए मनोज तिवारी ने कैप्शन में लिखा, ‘बिटिया घर आई… रौनक ही रौनक… जय मां विंध्यवासिनी। नन्ही परी की पहली झलक देख कर फैंस काफी उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। यूजर्स मनोज तिवारी को शुभकामनाएं दे रहे हैं और नन्ही परी पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। वहीं, कई लोग बच्ची की अच्छी सेहत की कामना भी करते हुए दिखाई दिए।

Related Articles

Back to top button