ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
देश

पालघर जिले में नाबालिग लड़की से 11 लोगों ने किया गैंगरेप पांच गिरफ्तार  

पालघर। मुंबई से सटे पालघर जिले के माहिम इलाके में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है और इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. इस मामले में सातपाटी पुलिस ने पांच आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य छह आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार पालघर तालुका के माहिम इलाके में पाणेरी के पास एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को कुछ युवक जबरन सुनसान जगह पर ले गए. उसके बाद 11 युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती गैंगरेप किया. पीड़ित नाबालिग लड़की ने माहिम थाने में प्रताड़ना देने वाले युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने कहा कि सातपाटी सागरी पुलिस थाने में पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है और माहिम क्षेत्र सातपाटी सागरी थाने के तहत माहिम चौकी क्षेत्र में आता है. पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और छह आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है. आरोपी पालघर तालुका के माहिम हनुमान पाड़ा टेम्भी सफाले वडराई इलाके के रहने वाले हैं और यह भी पता चला है कि ज्यादातर युवा नशे के आदी हैं. सातपाटी पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button