ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

स्वामी अखिलेश्वरानंद ने कहा, मैं हर उस व्यक्ति का समर्थक हूं, जो पठान फिल्म का विरोधी है

जबलपुर। मध्यप्रदेश में इन दिनों शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का विरोध किया जा रहा है। इस विरोध में धार्मिक अनुयाई भी उतर गए हैं। मध्य प्रदेश के गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद महाराज ने इस फिल्म का विरोध करते हुए कहा, मैं हर उस व्यक्ति का समर्थक हूं, जो पठान फिल्म का विरोधी है। उन्होंने यह बात फिल्म में दीपिका पादुकोण के द्वारा भगवा वस्त्र के विरोध में कही। पठान फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान ने जिन वस्त्रों को धारण किया है वह आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि गौ संवर्धन बोर्ड के भारतीय संस्कृति में गेरुआ कपड़े जो होते हैं, वह सूर्य के तेज का प्रतीक कहे जाते हैं और इन कपड़ों को साधु संत और महात्मा धारण करते हैं। दूसरी और फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने हरी शर्ट पहन रखी है, वह सीधे-सीधे भारतीय संस्कृति के साथ मजाक करने जैसी है। गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद महाराज ने कहा है कि पठान फिल्म का पूरे देश में विरोध हो रहा है, जो जायज भी है। उन्होंने फिल्म सेंसर बोर्ड से अपील की है कि ऐसे दृश्य को फिल्म से तुरंत ही हटा देना चाहिए और मध्यप्रदेश में इस फिल्म को बैन भी होना चाहिए। गौ संवर्धन बोर्ड अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद महाराज ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस फिल्म का विरोध किया है। अखिलेश्वरानंद महाराज ने कहा है कि शाहरुख खान अपने बयानों के जरिए देश की अखंडता पर सवाल भी खड़े करते हैं।

Related Articles

Back to top button