ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
व्यापार

सोमवार को हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान पर खुला शेयर बाजार। इस दौरान एशियाई बाजार में सुस्ती से बाजार पर दबाव दिखा। घरेलू शेयर बाजार में पिछले दो दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगी है और सेंसेक्स में 68 अंकों की तेजी के साथ 61405 के लेवल पर कारोबार शुरू हुआ। वहीं, हफ्ते के पहले कारोबारी दिन निफ्टी 19 अंकों की तेजी के साथ 18288 पर खुला। बैंक निफ्टी में 126 अंकों की तेजी के साथ 43346 अंकों पर कारोबार शुरू हुआ।

इस बीच खबरें आ रही हैं कि अदाणी समूह लखनऊ हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 107 अरब रुपये का निवेश करेगा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 127.48 अंक चढ़कर 61,465.29 पर जबकि निफ्टी 37.85 अंक बढ़कर 18,306.85 पर पहुंच गया है। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे गिरकर 82.77 पर आ गया।

SGX Nifty में सोमवार को 60 अंकों से ज्यादा की तेजी है। डाओ फ्यूचर में मजबूती है, हालांकि अन्य एशियाई बाजार पर दबाव है। जापान के निक्केई में 1 फीसदी कि गिरावट है। कोरिया का KOSPI में 0.31 फीसदी की गिरावट है। डॉलर इंडेक्स 104.28 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ग्लाेबल मार्केट में क्रूड ऑयल का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बना हुआ है। पिछले हफ्ते सेंसेक्स में साप्ताहिक आधार पर 1.36 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। अमेरिकी डाओ जोन्स भी साप्ताहिक आधार पर 1.66 फीसदी फिसल गया था।

Related Articles

Back to top button