ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
राजनीति

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का मोदी सरकार पर तंज कब होगी चीन पे चर्चा 

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना कर पूछा कि भारत में चीन पे चर्चा कब होगी। खड़गे ने कहा कि सदन के सभापति द्वारा उन्हें इस मुद्दे पर बात करने का अधिकार दिए जाने के बावजूद उन्हें राज्यसभा में तवांग में भारत-चीन झड़प के बारे में बोलने की अनुमति नहीं दी गई। खड़गे ने कहा कि चीनी सैनिक डोकलाम क्षेत्र में जम्फेरी रिज तक निर्माण कर रहे हैं जो रणनीतिक सिलीगुड़ी कॉरिडोर के बहुत करीब स्थित है। उन्होंने कहा कि मामला हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अत्यंत चिंता का है।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का बयान राहुल गांधी के उस बयान से मेल खाता है जो उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के 100वें दिन दिया था। कांग्रेस सुप्रीमों ने कहा मैंने सरकार को चीन से सावधान रहने की चेतावनी दी है। चीन के पैटर्न को देखें .. वे लद्दाख और अरुणाचल की तरफ तैयारी कर रहे हैं लेकिन भारत सरकार सो रही है। भाजपा ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार कर कहा कि वह भ्रम फैलाने और सैनिकों का मनोबल गिराने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने राहुल गांधी पर निशाना साधकर कहा राहुल गांधी को लगता है कि चीन के साथ निकटता होनी चाहिए। अब उन्होंने इतनी निकटता विकसित कर ली है कि उन्हें पता है कि चीन क्या करेगा।

Related Articles

Back to top button