ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

जिसमें किसी टोपीधारी की प्रमोशन हो, ऐसी फिल्म नहीं चलने दी जाएगी, पठान के विरोध में महामंडलेश्वर

उज्जैन: शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। फिल्म के पहला गाना बेशर्म रंग में दीपिका की भगवा बिकिनी को लेकर बवाल मचा हुआ है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री के साथ साथ अब साधु संत भी इसके विरोध में उतर आए हैं। गृहमंत्री के समर्थन में उतरे साधुसंतों ने मध्यप्रदेश में फिल्म को बैन करने की मांग की है। साधु संतों का कहना है कि दीपिका ने भगवा बिकिनी पहनकर हिंदू धर्म और साधु संतों का अपमान किया है।

इस देश में न पठान न मुगल चाहिए- स्वामी अतुलेशानंद सरस्वती

महामंडलेश्वर स्वामी अतुलेशानंद सरस्वती ने कहा कि हमें सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली थी कि कोई फिल्म आ रही है जिसमें अर्धनग्न स्त्री को दिखाया गया है जिसने भगवा वस्त्र धारण किए हुए हैं। हम सब उनका विरोध करते हैं। क्योंकि यह देश शालीनता का देश हैं और ऐसे में जिस फिल्म का नाम ही पठान है, तो हमें इस देश में न तो पठान चाहिए और न ही मुगल चाहिए। यह एक संस्कृति प्रधान देश है। निश्चित रुप से हम इस फूहड़ता का बहिष्कार करते हैं और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का समर्थन करते हैं। मध्य प्रदेश में किसी भी कीमत पर ऐसी फूहड़ता वाली फिल्म नहीं चलने दी जाएगी जिससे कि किसी टोपीधारी का प्रमोशन हो या किसी पठान का प्रमोशन हो। कोई भी निंदनीय कार्य इस प्रदेश या देश में नहीं होने दिया जाएगा। मध्य प्रदेश में ऐसी किसी फिल्म को नहीं चलने देंगे। इसका भरपूर विरोध करेंगे और किसी ने प्रयास किया तो इसका दंड भी निश्चित रूप से मिलेगा।

Related Articles

Back to top button