ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

सपा की पूर्व सांसद ने सीएम योगी से दामाद के लिए मांगी माफी

लखनऊ| समाजवादी पार्टी (सपा) की पूर्व सांसद सुशीला सरोज ने अपने दामाद अनुराग भदौरिया द्वारा मुख्यमंत्री खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माफी मांगी है। एक वायरल वीडियो में सुशीला सरोज ने मुख्यमंत्री से भदौरिया के खिलाफ पुलिस कार्रवाई रोकने की अपील की है, जिन्होंने पिछले महीने एक टीवी चैनल पर लाइव डिबेट में मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की थी।

अपनी भावनात्मक अपील में सरोज को खुद को गोरखपुर की बेटी कहते हुए सुना जा सकता है।

सरोज ने कहा कि भदौरिया के अदालत में पेश नहीं होने पर 9 दिसंबर को हजरतगंज थाने के पुलिसकर्मियों ने लखनऊ स्थित उनके घर को गिराने का नोटिस चस्पा किया है।

सरोज ने दावा किया है कि घर उनका है और यह उनके दामाद के नाम पर नहीं है।

सरोज ने कहा कि उनके दामाद द्वारा कथित टिप्पणी सिर्फ जुबान फिसलने की वजह थी, उन्हें माफ कर दिया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि 12 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी द्वारा भदौरिया की टिप्पणी के संबंध में शिकायत दर्ज कराने के बाद हजरतगंज थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Related Articles

Back to top button