ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

सर्दियों में लंबे समय तक धूप सेंकना हो सकता है खतरनाक

सर्दियों में धूप में बैठने का मजा ही अलग होता है। बैठे-बैठे कब घंटों निकल जाते हैं इसका एहसास ही नहीं होता लेकिन ये मज़ा कहीं सज़ा न बन जाए इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ज्यादा समय तक सूरज में रहने से स्किन डैमेज होने की खतरा बढ़ जाता है। सूरज की हानिकारक किरणों की वजह से फाइन लाइंस, टैनिंग, झुर्रियां, झाइयां जैसी कई समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। असमय चेहरे पर बुढ़ापा नजर आने लगता है। तो इन सभी समस्याओं से बचे रहने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें।

सर्दियों की धूप से कैसे करें त्वचा की सुरक्षा

सूरज की अल्ट्रा वायलेट किरणें स्किन के फाइबर्स को डैमेज करने का काम करती हैं, इन्हें इलास्टिन कहा जाता है। इनके डैमेज होने से त्वचा का बहुत ज्यादा नुकसान होता है।

सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल

जब भी धूप में बाहर जाएं सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना बिल्कुल मिस न करें। सनस्क्रीन खरीदते वक्त ध्यान रखें कि यह एसपीएफ 30 वाला ही हो। बाहर निकलने से कम से कम आधे घंटे पहले सनस्क्रीन लगा लें।

दोपहर में बाहर निकलना करें अवॉयड

सुबह की धूप सबसे अच्छी होती है। तो अगर आपको धूप सेंकना हो तो सुबह का समय बेस्ट है। दोपहर की धूप बहुत हानिकारक होती है, तो कोशिश करें इस समय बाहर निकलने से बचें। अगर बहुत जरूरी है निकलना तो अपने आपको सर्दियों में भी पूरी तरह से कवर करके ही निकलें।

अपने आपको कवर करें

बाहर निकलने से पहले फेस और हाथों को अच्छी तरह से कवर करें। इसके लिए वैसे तो ग्लव्स हैं लेकन फुल स्लीव्स टॉप, शर्ट या कुर्ते भी पहनने का ऑप्शन है। आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा पहनें। इससे आपकी स्किन हानिकारक धूप से बच सकती है। धूप सेंकते समय सीधा सूरज की रोशनी के संपर्क में आने से बचें।

 

Related Articles

Back to top button