ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म ‘फर्जी इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर राज निदिमोरु और कृष्णा डीके के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘फर्जी’ से ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस सीरीज की कहानी को लेकर कोई भी अधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर शाहिद कपूर की ‘फर्जी’ अगले साल फरवरी में स्ट्रीम हो सकती है।

इस सीरीज को रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है और यह सीरीज साल 2023 की पहली तिमाही से पहले दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है।बता दें कि इससे पहले,‘फर्जी’ के लॉन्च पर शाहिद कपूर ने अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था, ‘हम फिल्मों में जो करते हैं, यह उससे कई ज्यादा अलग है। हालांकि, मैं थोड़ा नर्वस हूं, लेकिन उससे कई ज्यादा उत्साहित भी हूं। मैं शुरुआत से ही कुछ अलग और चुनौतीपूर्ण करना चाहता था। शाहिद बातचीत को जारी रखते हुए कहते हैं, ‘मेरे लिए यह कहानी और यह किरदार मेरी अब तक की हर फिल्म से मेल खाता है।

शाहिद कपूर अभिनेत्री कृति सेनन के साथ दिनेश विजान प्रोडक्शन की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म रोबोट आधारित रोमांटिक कॉमेडी है, जो 2023 के अंत में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा शाहिद कपूर अली अब्बास जफर निर्देशित ‘ब्लडी डैडी’ भी लाइन अप में  है, जो जल्द ही जियो के नए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होगी।

 

Related Articles

Back to top button