ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मनोरंजन

फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में SRK करेंगे फिल्म ‘पठान का ग्रैंड प्रमोशन

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी आगानी फिल्म ‘पठान’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। किंग खान को काफी समय से कई फिल्मों में कैमियो करते देखा गया, लेकिन शाहरुख के फैंस को उनकी लीड फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। साल 2023 में फिल्म ‘पठान’ के साथ शाहरुख धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया है। ऐसे में वे चाहते हैं कि इस फिल्म का प्रमोशन भी बड़े स्तर पर किया जाए।

हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जानकारी दी गई है कि शाहरुख फीफा विश्व कप फाइनल में अपनी फिल्म ‘पठान’ का प्रमोशन करेंगे। इस सूचना के बाद किंग खान के फैंस काफी उत्साहित हैं और उन्होंने अभिनेता को शुभकामनाएं दीं। पिछले दिनों इस बात को लेकर चर्चा थी, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि शाहरुख खान फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में शामिल होंगे और इस फिल्म का ग्रैंड प्रमोशन करेंगे।

फीफा वर्ल्ड कप नवंबर 2022 में शुरू हुआ था और इसका फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को खेला जाएगा। शाहरुख अपनी आगामी फिल्म ‘पठान’ को लेकर काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

 

Related Articles

Back to top button