ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

युवक को गोली मार फरार लेडी डांन जयपुर में गिरफ्तार।

जयपुर राजस्थान में सोशल मीडिया पर युवाओं के बीच फेमस और खुद को लेडी डॉन बताने वाली रेखा मीणा आखिरकार पुलिस के धक्के चढ़ गई मिली जानकारी के मुताबिक जयपुर में फरारी काटने आई 20 साल की लेडी डॉन रेखा मीणा को रामनगरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मंगलवार दोपहर जगतपुरा में दबिश दी जहां करौली में दोस्तों के साथ एक युवक को गोली मारने के बाद वह फरारी काट रही थी. अब लेडी डॉन को गिरफ्तार करने के बाद उसे जल्द ही करौली पुलिस के हवाले किया जाएगा. रेखा की गिरफ्तारी की पुष्टि डीसीपी ईस्ट राजीव पचार ने की है. पुलिस ने बताया कि टोडाभीम, करौली की रहने वाली रेखा के खिलाफ 29 नवंबर को करौली के कोतवाली थाने में योगेश जादौन नामक युवक ने मामला दर्ज करवाया था. युवक की शिकायत में बताया गया कि 29 नवंबर को वह स्कूल से घर लौट रहा था तभी एक मंदिर के पास वीरवास रोड पर 4 लड़के और 2 लड़कियां शराब पी रहे थे और उसे गाली-गलौच करने लगे. इसके बाद एक लड़के ने छोटी-सी बंदूक निकालकर उस पर फायरिंग कर दी जिसके बाद से रेखा वहां से फरार है.मालूम हो कि रेखा मीणा को पहले भी पुलिस ने कई बार गिरफ्तार किया है. जगतपुरा में काट रही थी फरारी जानकारी के मुताबिक करौली में एक हत्या के प्रयास के मामले में फरारी काटने के लिए रेखा जयपुर आ गई थी और यहां जगतपुरा में रहकर फरारी काट रही थी जिसे मंगलवार को दबिश देकर पकड़ा गया. बता दें कि रामनगरिया थाना पुलिस को मंगलवार को रेखा मीणा के जगतपुरा में होने की किसी मुखबिर से सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना की पुष्टि कर कार्रवाई को अंजाम दिया. सोशल मीडिया पर है काफी फेमस गौरतलब है कि टोडाभीम के नांगला लाट की रहने वाली रेखा बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर छाई हुई है. रेखा की मां की बचपन में ही मौत हो गई थी जिसके बाद गांव में उसके पिता रहते हैं जो खेती करते हैं. वहीं रेखा जयपुर के जगतपुरा में रहकर एक स्कूल में पढ़ाई करती है लेकिन वह अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गई और फेसबुक पर खुद को डॉन बताती है और गालियां देकर बात करती है. इसके अलावा वह तमंचा हाथ में लेकर डांस करते हुए भी वीडियो बनाती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button