ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

दिल्ली पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा के परिणाम आने के बाद मंगलवार को पहली बार दिल्ली पहुंचे और यहां पर उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भी चर्चा की है। बता दें की इससे पहले जेपी नड्डा कह चुके हैं कि शिवराज सिंह चौहान को उनके कद के अनुसार ही काम दिया जाएगा।

शिवराज सिंह चौहान सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करने वाले थे। लेकिन बाद में उनके कार्यालय से दिल्ली जाने के कार्यक्रम में बदलाव की जानकारी दी गई। जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि उनकी नई भूमिका को लेकर भी चर्चा होगी। आपको बता दें कि दिल्ली में 2 दिन से मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं के साथ केंद्रीय नेतृत्व मंत्रिमंडल के नाम पर विचार और मंथन कर रहा है।

Related Articles

Back to top button