ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
बिहार

नीतिश कुमार ने तेजस्वी यादव को माना अपना उत्तराधिकारी 

पटना । बिहार में भाजपा से अलग होकर सीएम नीतीश कुमार ने राजद के साथ गठबंधन कर फिर से सरकार बना ली। नीतीश लगातार उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाने के बाद भी करते रह रहे हैं। उनके इस बयान की वजह से इस बात की चर्चा जोरों पर है कि क्या नीतीश भी तेजस्वी में अपना उत्तराधिकारी देखते हैं? क्या नीतीश कुमार तेजस्वी को बिहार के सत्ता सौंपने की तैयारी कर रहे हैं? सवाल यह भी है कि क्या नीतीश बिहार की राजनीति छोड़कर राष्ट्रीय राजनीति पर फोकस कर रहे हैं? दूसरी ओर राजद की ओर से कहा जा रहा है कि वह पीएम के लिए अपना उम्मीदवार नीतीश कुमार को ही मानते हैं।

इसके बाद राजद और जदयू के बीच इस वक्त क्या चल रहा है इस समझना बहुत जरूरी है। नीतीश ने लगभग अपनी ओर से तेजस्वी को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। नीतीश बार-बार कहते हैं कि हमने काफी काम किया है अब तेजस्वी को करना हैं। अभी यह बात बार-बार कह रहे हैं कि केंद्र की राजनीति से पीएम मोदी का जाना जरूरी है तभी देश के कई राज्यों में विकास की रफ्तार तेज होगी। जदयू के भीतर भी नीतीश कुमार ललन सिंह को आगे कर रहे हैं। हाल के दिनों में ललन सिंह से नीतीश कुमार के नजदीकी काफी अहम मानी जा रही है। राजद के लोग भी यह कह रहे हैं कि अब हम बिहारी प्रधानमंत्री ही चाहते हैं। सीएम नीतीश कुमार प्रधानमंत्री मटेरियल हैं और वह इस पद के लिए पूरी तरीके से परफेक्ट हैं।
तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार की ओर से आगे बढ़ाने की बात की जा रही है। इसके बाद 2023-2024 के बीच तेजस्वी की ताजपोशी भी हो सकती है। फिलहाल जदयू की नजर 2024 के लोकसभा चुनाव पर है। जदयू की ओर से नीतीश कुमार को केंद्र की राजनीति में आगे बढ़ाने को लेकर मंथन शुरू किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button