ब्रेकिंग
मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ...
उत्तरप्रदेश

थाना दिवस में आयी हर शिकायतों को सूचीबद्ध करें थानाध्यक्षगण-पुलिस अधीक्षक

श्रावस्ती, समाधान दिवस/थाना दिवस में आये हर फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाये और समय सीमा के अन्तर्गत उनका प्राथमिकता से निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को इधर-उधर अपनी समस्याओं को लेकर भटकना न पड़े। शिकायतों के निस्तारण के गुणवत्ता की जॉच अब फरियादियो के मोबाइल पर बात कर की जायेगी। यदि निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निश्चित ही निस्तारण करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।उक्त विचार कोतवाली भिनगा में आयोजित समाधान दिवस/थाना दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करने के दौरान जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने व्यक्त किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समाधान दिवस/थाना दिवस में आई जमीनी विवादों की शिकायतों को सूचीबद्ध किया जाए तथा राजस्व और पुलिस द्वारा गठित टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के उन शिकायतों का समयावधि के अंदर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार अपनी शिकायतों को लेकर इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि बालिकाओं/महिलाओं की शिकायतों का मौके पर जाकर प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कहा कि समाधान दिवस में आई छोटी-बड़ी सभी शिकायतों को सूचीबद्ध कर रजिस्टर में दर्ज किया जाए तथा उनका समय-सीमा के अंतर्गत मौके पर जाकर निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन प्रकरणों की पुर्नवृत्ति न होने पावे। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भिनगा प्रवेन्द्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा अतुल चैबे, थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षकगण, लेखपालगण, बीट निरीक्षक, बीट कांस्टेबल सहित फरियादीगण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button