ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

अगले साल घोषित होगी मप्र की युवा नीति

भोपाल। सरपंचों का सम्मेलन करने के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान युवाओं से संवाद करेंगे। स्वामी विवेकानंद जयंती पर 12 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास पर यह कार्यक्रम होगा। इसमें ऐसे 380 युवाओं को आमंत्रित किया गया है जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त की है। वहीं 13 जनवरी को भोपाल के जंबूरी मैदान पर युवा समागम होगा। इसमें प्रदेशभर के युवा हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में सरकार युवा नीति घोषित करेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम उद्देश्यपूर्ण और प्रासंगिक होना चाहिए। युवाओं को ऐसा अनुभव कराएं कि वे सम्मानित महसूस करें। सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्तिपूर्ण गीतों को शामिल करें। 13 जनवरी को होने वाले युवा समागम कार्यक्रम में प्रेरणा देने वाले विशेषज्ञों को बुलाया जाए ताकि वे युवा अपना भविष्य बेहतर बना सकें और शासन की योजनाओं का लाभ ले सकें। कार्यक्रम में राज्य युवा नीति घोषित होगी एवं युवा पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा। युवाओं से विभिन्न नीतियों को लेकर सुझाव भी लिए जाएं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेताओं का सम्मान होगा। साथ ही हितग्राहियों को लाभांवित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में एक लाख से अधिक युवाओं की भागीदारी होगी।

Related Articles

Back to top button