ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
उत्तरप्रदेश

घर पर अकेली थी लड़की, पानी पीने के बहाने घुसा पड़ोसी; जान से मारने की दी धमकी देकर भागा

सिकंदराबाद (बुलंदशहर)। गुलावठी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रेप की ये वारदात पड़ोस में रहने वाले युवक ने की है। युवक घटना को अंजाम देने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।पुलिस ने नाबालिग के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।पानी पीने के बहाने घर में घुसा युवकमामला गुलावठी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। शनिवार को किशोरी अपने घर पर थी। उसके माता-पिता एवं अन्य परिजन घर के बाहर गए थे। इस बीच गांव निवासी एक युवक उसके घर पर आया। पानी पीने का बहाने किशोरी के घर में घुस गया। आरोपी युवक ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि यदि दुष्कर्म की घटना के बारे में परिजनों को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।परिजनों के आने पर किशोरी ने बात बताईजान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी युवक भाग गया। किशोरी के परिजन जब घर पहुंचे तो किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। किशोरी के पिता ने गुलावठी थाने में घटना की तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया गया कि गांव निवासी युवक नाजिम पानी पीने के बहाने घर में घुसा। फिर पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।पिता की तहरीर पर युवक पर केसपुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि युवक नाजिम के पर रेप का केस दर्ज हुआ है। वह गांव से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button