ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

दिल्ली 12 दिसम्बर से प्रह्लादपुर, में भव्य श्री कृष्ण कथा का आयोजन।

कृष्ण कथा में भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों व उपदेशों को श्रद्धालुओं के समक्ष रखा जाएगा Option3: श्री कृष्ण कथा के माध्यम से समाज को अध्यात्म से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी द्वारा संस्थापित एवं संचालित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 12 से 18 दिसम्बर 2022 तक रामलीला मैदान, पुलिस स्टेशन के सामने, पुल प्रह्लादपुर, दिल्ली में भव्य श्री कृष्ण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा का समय सायं 4:30 से रात्रि 8:30 बजे तक का रहेगा। तथा कथा का शुभारंभ 11 दिसम्बर को कलश यात्रा निकाल कर किया जाएगा, जिसका समय प्रातः 9 बजे से रहेगा, यह यात्रा कथा स्थल से होते हुए आस पास एरिया को कवर करती हुई वापिस कथा स्थल पर पहुँचेगी। तथा कथा व्यास साध्वी आस्था भारती जी (गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या) श्री कृष्ण कथा का वाचन करेंगी। साध्वी जी ने सभी क्षेत्र वासियों का आवाहन करते हुए यह संदेश दिया कि यह विलक्षण कथा संस्थान के सामाजिक प्रकल्प कामधेनु (गौ संरक्षण एवं संवर्धन कार्यक्रम) के सहायतार्थ हेतु कराई जा रही है। साध्वी जी ने कहा कि श्री कृष्ण कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को अध्यात्म से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोग ईश्वर की शाश्वत भक्ति से जुड़कर अपने जीवन का कल्याण कर पाए। इस कथा का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है, जिसमें प्रह्लादपुर के आस पास के श्रद्धालुओं के साथ अनेकों गणमान्य अतिथिओं के आने की भी उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button