ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
लाइफ स्टाइल

बनाएं खसखस का हलवा सर्दियों में आपको रखेगा सेहतमंद

सर्दियां आते ही हर कोई अपनी सेहत का खास ध्यान रखता है। अपने खानपान में बदलाव करते हुए लोग खुद को ठंड से बचाने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी इस सर्दी सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो खसखस का टेस्टी और हेल्दी हलवा ट्राई कर सकते हैं।सामग्री : 100 ग्राम खसखस,100 ग्राम शक्कर,एक कप दूध,1/2 कप घी,4-5 कटे बादाम,5-6 कटे काजू,2-3 इलायची के दानेविधि : सबसे पहले खसखस को अच्छे से साफ कर इसे रातभर पानी में भिगो कर रख दें।अब सुबह पानी फेंक दें और खसखस को मिक्सर जार की मदद से बारीक पीस लें।इसके बाद एक कढ़ाई में घी डालें और इसके गर्म होने पर इसमें खसखस डालकर अच्छे से भुनें।खसखस को सुनहरे रंग का होने तक भुनें और फिर इसमें दूध और शक्कर डाल दें।अब हलवा गाढ़ा होने तक तब तक पकाएं जब तक वह घी न छोड़ने लगे।घी छोड़ने के बाद इसमें कटे हुए बादाम, काजू, अन्य ड्राई फ्रूट्स और इलायची डाल दें।अब दो मिनट और पकने के बाद खसखस का हलवा गर्मागर्म सर्व करें।

Related Articles

Back to top button