ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

आमिर खान ने अपने नए प्रोडक्शन ऑफिस में की कलश पूजा

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान आए दिन किसी न किसी वजह के चलते चर्चा का हिस्सा बने रहते हैं। इसी बीच एक्टर ने अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ अपने नए प्रोडक्शन हाउस ऑफिस की पूजा की।बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। एक्टर ने पहली पत्नी के बाद दूसरी पत्नी से भी तलाक ले लिया है।इसी बीच आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ किरण राव ने अपने ऑफिस ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ में हिंदू रीति-रिवाज के साथ कलश पूजा करवाई।

इस कलश पूजा की कुछ तस्वीर आमिर के टीम मेंमबर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि आमिर पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं।कुछ तस्वीरों में आमिर अकेले ही नजर आ रहे हैं। जिसमें से एक तस्वीर में एक्टर अपने हाथों में कलश लेकर भगवान को याद करते हुए दिखाई दे रहे हैं।वहीं दूसरी तस्वीर में आमिर खान भगवान को तिलक लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं। आमिर खान हर शुभ काम से पहले भगवान की पूजा करना पसंद करते हैं।

वहीं आमिर के साथ-साथ इस पूजा में उनकी एक्स वाइफ किरण भी नजर आईं। तस्वीरों में किरण राव आरती करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान आमिर ब्लू डेनिम और हुड्डी के साथ एक गमछा और सर पर टोपी पहने हुए नजर आ रहे हैं।वहीं किरण राव की बात करें तो वो भी काफी सिंपल लुक में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने जींस और लॉन्स शर्ट कैरी की हुई हैं। आमिर के साथ वो भी हाथ जोड़े खड़ी नजर आ रही हैं।

Related Articles

Back to top button