ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

Adobe and Vedantu ने 485 कर्मचारियों की छंटनी की

वेदांतु व एडॉब ने 485 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी मंच स्विगी भी 250 कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है। एडटेक फर्म वेदांतु ने कहा कि लागत में कटौती करने और मौजूदा संसाधनों के साथ अधिक लाभ कमाने के लिए उसने 385 कर्मचारियों की छंटनी की है। यह उसके कुल कर्मचारियों का 11.6 फीसदी हिस्सा है। कंपनी इस साल 1,100 कर्मचारियों को निकाल दिया है। अब उसके कर्मचारियों की संख्या 3,300 है। कंपनी के सह-संस्थापक और कई अन्य सदस्य भी इसका हिस्सा हैं। उन्होंने अपने वेतन में 50% कटौती की है। उधर, एडॉब ने खर्च घटाने के लिए बिक्री विभाग के 100 लोगों को हटा दिया।

हालांकि, उसने कहा कि कुछ लोगों को दूसरे विभाग में भेजा जा रहा है।ऑनलाइन गेमिंग उद्योग ने एंट्री शुल्क की जगह पूरे राजस्व पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने की मांग की है। उद्योग ने कहा कि उसे जीएसटी की दर 18% से बढ़ाकर 28% करने पर आपत्ति नहीं है, लेकिन यह एंट्री शुल्क पर न लगाकर सकल राजस्व पर लगाया जाना चाहिए। उद्योग से जुड़े पक्षों ने कहा, अगर एंट्री शुल्क पर 28 फीसदी कर लगता है तो 2.2 अरब डॉलर वाले उद्योग पर विपरीत असर पड़ेगा। जीएसटी परिषद की बैठक में ऑनलाइन गेमिंग पर 28% कर लग सकता है।

Related Articles

Back to top button