ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
खेल

निराशा भरा रहा है टीम इंडिया का साल 2022

बांग्लादेश दौरे पर रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया सीरीज पहले ही गंवा चुकी है और अब उस पर व्हाइट वॉश का खतरा मंडरा रहा है। जब टीम इंडिया 10 दिसंबर को तीसरे और आखिरी वनडे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी तो रोहित की अनुपस्थिति में उसके सामने क्लीन स्वीप टालने की बड़ी चुनौती होगी।यह पहला मौका नहीं है, जब टीम इंडिया इस साल घर के बाहर अच्छा नहीं कर पाई हो बल्कि पूरा 2022 का साल ही टीम इंडिया के लिए अच्छा नहीं घटा है और यह आंकड़े तब और भी तकलीफदेह हो जाते हैं जब आपको अगले साल वनडे वर्ल्ड कप खेलना है। शुक्र है कि यह आंकड़े बाहर के हैं और टीम इंडिया वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रही है।

साल 2022 के शुरुआत की बात करें तो पहले टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज गंवानी पड़ी। 3 मैच की टेस्ट सीरज टीम इंडिया ने 1-2 से गंवाई। उसके बाद 3 मैच की वनडे सीरीज में उसे क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा।जब टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर 5वां टेस्ट खेलने पहुंची तो सीरीज में 2-1 से आगे थी, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट में उसे हार का सामना करना पड़ा और सीरीज बराबरी पर खत्म हुआ। हालांकि, टीम 2-1 से आगे विराट कोहली की कप्तानी में थी और उसे आखिरी मैच में हार रोहित की कप्तानी में मिली।

Related Articles

Back to top button