ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
दिल्ली NCR

बीजद ने महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की मांग की

नई दिल्ली। बीजू जनता दल (बीजद) ने संसद के शीतकालीन सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की केंद्र सरकार से मांग की। बीजद के राज्यसभा सदस्य डॉ. सस्मित पात्रा ने कहा कि उनकी पार्टी बीजद ने सर्वदलीय बैठक में सत्र के दौरान महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के विषय पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त कर चुके हैं। सांसद पात्रा ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण देश के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है इसके बाद संसद सत्र के दौरान इस विधेयक को पारित कराया जाना चाहिए ।
गौरतलब है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीट आरक्षित करने के प्रावधान वाला उक्त विधेयक 15वीं लोकसभा में पारित नहीं हो सका था और 15वीं लोकसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस संविधान संशोधन विधेयक की मियाद समाप्त हो गई। पात्रा ने कहा कि सत्र के दौरान हम कॉलेजियम के मुद्दे से जुड़ा विषय भी उठाने वाले हैं जिसका प्रभाव देखा जा रहा है। हम केंद्र राज्य संबंध से जुड़ा विषय भी उठाना चाहते हैं।

Related Articles

Back to top button