ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

रानियां में शहीद उधम सिंह पार्क का किया जाना है सौंदर्यीकरण; मंत्री ने करना था 12 बजे

हिसार: हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह के हलके रानियां में शहीद उधम सिंह पार्क का सौंदर्यीकरण 12 बजे करना था। परंतु रानियां नगर पालिका के चैयरमैन मनोज सचदेवा, पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, पूर्व जिला पार्षद जरनैल चंदी, पूर्व एमसी हरजिंद्र सिंह, पूर्व एमसी अवतार सिंह, केवल सामा और अन्य गणमान्य नागरिकों ने सवा 9 बजे ही उसका उद्घाटन कर दिया।सुबह 9 बजे सभी शहर के शहीद उधम सिंह पार्क में पहुंचे। इसी बीच उद्घाटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने कहा कि बिजली मंत्री ने इसका उद्घाटन करना है। लोगों ने कहा कि जब रणजीत सिंह आए तो वे कर जाएं। ये लोगों का पार्क है, इसलिए कोई भी आकर कर सकता है। इसके बाद लोगों ने फैसला लिया कि कोई राजनीति व्यक्ति की बजाए किसी सांझे व्यक्ति से इसके सौंदर्यीकरण करवाया जाए। जिसके बाद ग्रंथी सिंह ने अरदास की। अरदास के बाद ग्रंथी सिंह से ही निर्माण वानी जगह पर प्रसाद रखवा दिया गया। इसके बाद सभी लोग वापस चले गए।रानियां में अरदास में भाग लेते हुए शहरवासी12 बजे करना था बिजली मंत्रीसरकारी प्रवक्ता ने रानियां में बिजली मंत्री का करीब 12 बजे शहीद उधम सिंह पार्क के सौंदर्यीकरण का मैसेज भेजा हुआ था। कार्यक्रम तय है। परंतु नगर पालिका रानियां के चैयरमैन मनोज सचदेवा की उपस्थिति में उसका पहले ही उद्घाटन कर दिया गया।इनेलो समर्थित है रानियां नगर पालिका चैयरमैनरानियां नगर पालिका के चैयरमैन मनोज सचदेवा इनेलो समर्थक है। उन्होंने हाल में ही रानियां नगर पालिका के चुनाव में बिजली मंत्री के खास समर्थक दीपक गाबा को करारी शिकस्त दी थी। बिजली मंत्री ने दीपक गाबा के चुनाव में खुद आकर प्रचार किया था।

Related Articles

Back to top button